स्वास्थ्य मंत्री ने ट्यूट कर कहा- महामारी के दौर में अपने चिकित्सकीय अनुभव को जनता की सेवा में लगाना एक मिसाल है
अंबिकापुर. कोरोना काल में अंबिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की भी अब मरीजों के लिए सेवा देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस कार्य के लिए महापौर को सराहना किया है। महापौर की इस इच्छा शक्ति का फायादा मरीजों व अस्पताल के चिकित्सकों को भी मिलेगा। गुरुवार को महापौर ने अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों व व्यवस्थापकों से चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के प्रति मंथन किए। महापौर ने प्रति दिन अस्पताल में चिकित्सक के साथ-साथ व्यवस्था सुधारने पर भी समय देंगे। इस दौरान मरीजों के लिए गर्म व ठंडा पानी के लिए महापौर ने अपने तरफ से ७ आरोव देने की बात कही है। आरोव का गर्म पानी अब कोविड मरीजों को भी मिलेगा। मरीजों को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले आरोव कोविड वार्ड में लगाए जाएंगे। ताकि मरीजों को इसका फायादा मिल सके।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल हर छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा में रहता है। मरीजों को आए दिन समस्याओं से जुझना पड़ता है। अंबिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने समस्याओं को सुधारने के प्रति स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की थी। इसके बाद महापौर ने अस्पताल प्रशासन व चिकित्सकों की आपसी सहमती के बाद व्यवस्थाओं के प्रति गंभीर नेजर आए। उन्होंने अस्पताल के हर कर्मचारी के सहयोग से अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की बात कही है। गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सकों व व्यवस्थापकों के बीच चर्चा की। इस दौरान महापौर ने कहा कि अगर कोई भी गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचता है तो उसे सबसे पहले स्ट्रेचर व व्हील चेयर की जरूरत पड़ती है। स्ट्रेचर व व्हील चेयर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। जो दोनों शि ट में दो-दो कर्मचारी रहेंगे और एक कर्मचारी मरीज को स्ट्रेचर से लेकर उसे वार्ड तक पहुंचाने की जि मेदारी रहेगी। डॉ. महापौर ने चिकित्सकों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि सबसे ज्यादा रात में आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। इन मरीजों को स्ट्रेचर से लेकर आपातकाली में उपचार के बाद वार्ड में शि ट कराना सब की जि मेदारी है। वार्ड में शि ट होने के बाद मरीज की भी परेशानी कुछ कम हो जाती है।
किसी के जेब से नहीं हो रहे खर्च
चर्चा के दौरान महापौर ने कहा कि मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल द्वारा हर व्यवस्था उन्हें उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए किसी की जेब से खर्च नहीं करना पड़ रहा है। इस कारण मरीज को सही समय पर हर चीज उपलब्ध होनी चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्यूटर पर की सराहना
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने महापौर डॉ. अजय तिर्की के कार्यों का सराहना किया है। उन्होंने ट्यूट कर कहा कि महापौर ने कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने की इच्छा जताई है। जिससे मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। उनके इस कदम की जिनती प्रशांसा की जाए कम है। इस महामारी के दौर में अपने चिकित्सकीय अनुभव को जनता की सेवा में लगाना एक मिसाल है।
मरीजों को मिलेगा गर्म पानी
कोविड व अन्य मरीजों को अब अस्पताल में गर्म पानी मिलेगा। इसके लिए महापौर डॉ. अजय तिर्की ने अपने तरफ से ७ आरोव देने का फैसला किया है। आरोव कोविड वार्ड सहित विभिन्न वार्ड में लगाए जाएंगे और मरीजों को शुद्ध गर्म व ठंडा पानी मिलेगा।
