samvaad
छत्तीसगढ़

*जशपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में रहेगा एक दिवसीय अवकाश, चक्रवाती तूफान अर्नव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जारी हुआ आदेश,पढ़िए पूरी खबर…*

जिला शिक्षा अधिकारी।,

जशपुरनगर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नव के प्रभाव और आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान एवं अति वर्षा की संभावना को देखते हुए जशपुर जिले में 29 अक्टूबर, गुरुवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर की अनुमति से जारी इस आदेश के तहत जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।
आदेश में प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों को शामिल किया गया है। इसके तहत 29 अक्टूबर को जिले के सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे।

Leave a Reply