samvaad
छत्तीसगढ़

महिला से अवैध संबंध के कारण युवक की हत्या, ५ आरोपी गिर तार


८ सितंबर को लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदरा जंगल के पास सड़क किनारे बोरी में बंद मिली थी युवक की लाश
अंबिकापुर. ८ सितंबर को लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदरा जंगल स्थित मेन रोड में बोरी में एक युवक की लाश मिली थी। पास में एक बाइक भी पाया गया था। इसकी पहचान ग्राम केसमा निवासी अर्जुन राम सारथी ने अपने भाई सहदेव के रूप में किया था। इस मामले में लखनपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा ३०२, २०१ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस अंधे कत्तल की गुत्थी पुलिस ने ८ दिन के अंदर सुलझा ली। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित ५ आरोपियों को गिर तार कर जेल भेज दिया है। हत्या का कारण एक आरोपी की पत्नी के साथ मृतक का अवैध संबंध सामने आया है।
जानकारी के अनुसार ८ सितंबर को लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदरा जंगल स्थित मेन रोड में बोरी में एक युवक की लाश मिली थी। पास में एक बाइक भी पाया गया था। इसकी पहचान ग्राम केसमा निवासी अर्जुन राम सारथी ने अपने भाई सहदेव के रूप में किया था। इस मामले में लखनपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा ३०२, २०१ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। लखनपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में पतासाजी कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर ४० वर्षीय सहोरन पैकरा, २८ वर्षीय बनेश्वर पैकरा, २५ वर्षीय श्रीराम पैकरा, ५९ वर्षीय आशाराम व १७ वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुटकी स्कुलपारा का रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी संदेहियों से स ती से पूछताछ की तो जुर्म करना कबुल कर लिया।

इस कारण की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ८ वर्ष पूर्व ग्राम केसमा के अखिलेश्वर ङ्क्षसह के साथ अनिता पैकरा का विवाह हुआ था। अनिता का सहदेव के साथ अवैध संबंध को लेकर अखिलेश्वर मारपीट करता था। चार माह पूर्व अखिलेश्वर ने अपनी पत्नी को ग्राम मुटकी पहुचा दिया। ७ सितंबर की रात ८ बजे सभी आरोपी सो रहे थे। इस दौरान आवाज मिलने पर आरोपी सहोरन उठकर देखा तो बाड़ी के शौचालय के पास अनिता के साथ सहदेव खीचातानी कर रहा था। अनिताा अपने पिता को देखकर भाग गई। इस दौरान आरोपियों ने सहदेव को लकड़ी के डंडा से सिर में मारा तो वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी हाथ-मुक्का, लात से मार कर हत्या कर दी।

नीली बत्ती की गाड़ी आता देख लाख को सड़क पर फेंक भागे आरोपी
हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक को हाथ पैर बांधकर बोरी में भरकर बाइक से ग्राम केसमा ले जा रहे थे। कुन्नी जमदरा पक्की रोड के पास सामने नीली बत्ती की गाड़ी आता देखकर रोड किनारे बाइक सहित बोरी में बंधे लाश को छोड़कर भाग गए। वहीं जगल में झोला, बरसाती व छाता को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिर तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दी है।

Leave a Reply