samvaad
छत्तीसगढ़

भाजपाइयों ने झाडू़ लगाकर सेवा सप्ताह अभियान का किया शुभारंभ


अ िबकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर 14 से 20 सित बर तक आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव व पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल चौक परिसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। नगर भाजयुमो के प्रभार में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने झाडू़ लगाकर आसपास के पूरे स्थल को स्वच्छ कर अभियान का शुभारंभ किया। सेवा सप्ताह अभियान में पूरे सात दिनों तक जिले भर के सभी मंडलो व नगरीय निकाय क्षेत्र में वार्ड, ग्रामपंचायत व मतदान केन्द्रों में स्वच्छता अभियान में पूरे सात दिनों तक जिले भर के सभी मंडलों व नगरीय निकाय क्षेत्र में वार्ड, ग्रामपंचायत व मतदान केन्द्रों में स्वच्छता अभियान पौधरोपण, फल वितरण, रक्तदान, मास्क वितरण, बेबीनार, सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रशांत शंकर त्रिपाठी, अभिमन्यू गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, विनोद हर्ष, डीके पूरिया, अजय प्रताप सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, नकुल सोनकर, निलेश सिंह, परशुराम सोनी, मधुसूदन शुक्ला, संतोष बिहाड़े, निरंजन राय, अनुज तिवारी, विकास वर्मा, विश्वविजय सिंह तोमर, विकास पाण्ड़ेय, रामप्रवेश पाण्डेय, मनोज कंसारी, सिकन्दर जायसवाल, मनोज गुप्ता, काशीनाथ, छोटू थामस, अतीश सिंह, संजीव वर्मा, दीपक झूले, दूधनाथ गोस्वामी, अजय सिंह, विनोद सोनी, अंशुल श्रीवास्तव, शानू कश्यप, सर्वेश तिवारी, पंकज गुप्ता, वीर सोनी, अभिमन्यु श्रीवास्तव, शंकर ठाकुर, सुमित ठाकुर, संजीव कश्यप सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply