सूरजपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई। इस बैठक में मोर्चे के प्रभारी राम प्रताप सिंह भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत दास, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिलों में सफाई कर्मियों का श्रम वीरों का सम्मान का कार्यक्रम श्रमेव जयते आयोजित किया जाएगा। 14 से 25 सितंबर के मध्य प्रत्येक मंडल से 70 रक्तदाताओं की सूची एवं प्रदेश स्तर पर 28,000 रक्तदाताओं की सूची एकत्रित कर अमृत डायरेक्टरी का निर्माण कर राज्यपाल के हाथों जनता को समर्पित किया जाएगा। ताकि जनहित में उसका उपयोग प्रत्येक जिला कलेक्टर तथा सीएमएचओ कर सके। 19 सितंबर को भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने निजी व सार्वजनिक भूमि पर फलदार वृक्षारोपण करेगा व उसकी सेल्फी खींच कर आने वाले 3 सालों तक उसके देखरेख का संकल्प लेगा।सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल के जयंती के अवसर पर भाजयुमो के प्रत्येक कार्यकर्ता बूथों में दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा फहराएंगे व मंडल स्तर पर दीनदयाल जी के विचारों को लेकर वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। 26 से 29 सितंबर तक मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के विचारों को लेकर स्थानीय स्तर के उत्पादों का वीडियो बनाकर प्रसारित किया जाएगा।30 सितंबर व 1 अक्टूबर को ई वेस्ट निष्पादन योजना के तहत प्रत्येक घर के पुराने कंप्यूटर और पुराने मोबाइल का ई कचरा एकत्रित कर उसके निष्पादन हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी आंदोलन चलाने वाले युवाओं का सम्मान किया जाएगा। समस्त मंडल अध्यक्षों से आग्रह है कि इन समस्त कार्यक्रमों को करना सुनिश्चित करें।
सेवा सप्ताह के रूप में भाजयुमो मनाएगा प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिवस, 0 श्रमेव जयते कार्यक्रम के तहत सफाई श्रमवीरो का होगा सम्मान

Leave a reply