अम्बिकापुर / आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया है कि शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर में प्रवेश के लिए 100 सीट स्वीकृत है। स्वीकृत सीट के विरूद्ध 85 सीट नवीनीकरण छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। प्रवेश के पश्चात रिक्त 15 सीटों के लिए 17 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा उपरांत प्रावीण्य सूची घोषित कर दिया गया है। प्रावीण्य सूची में माध्यमिक स्तर पर ग्राम चेकरी निवासिनी कुमारी ईशा, विकासखण्ड बतौली के ग्राम गहिला निवासिनी कुमार संध्या लकड़ा, विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम खैरबार निवासिनी कुमारी रिया तिग्गा, विकासखण्ड कुसमी के ग्राम हंसपुर निवासिनी कुमार प्रतिभा लकड़ा, विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम केशगवां निवासिनी कुमारी नीतु सिंह एवं विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम राईकला निवासिनी कुमारी रबीना का चयन किया गया है।
हाई स्कूल स्तर के लिए विकासखण्ड सामरी के ग्राम घुररडीह निवासिनी कुमारी कुन्ती, विकासखण्ड दरिमा के ग्राम टपरकेला निवासिनी कुमारी साधना कुजूर, विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम उदारी निवासिनी कुमारी शिढ़ली पैकरा, विकासखण्ड लखनपुर के ग्राम केवर निवासिनी कुमारी सुधा सिंह, विकासखण्ड दरिमा के ग्राम नवापारा खुर्द निवासिनी कुमारी अर्चना एक्का, विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम खैरबार के सरपंचपारा निवासिनी कुमारी वर्षा विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम उदारी निवासिनी कुमार रीता पैकरा, विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम मानपुर निवासिनी कुमारी रीता तिग्गा एवं विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम सुन्दरपुर चिटकीपारा निवासिनी कुमारी असीता बेक का चयन प्रावीण्य सूची में किया गया हैं उपरोक्त सभी चयनित छात्राओं को 7 दिन के भीतर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। Leave a reply