samvaad
छत्तीसगढ़

*नई दिल्ली के वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की नई आर्थिक तस्वीर की गूंज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता प्रदेश…*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय।,

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की बदलती आर्थिक तस्वीर, निवेश की संभावनाओं और विकास के रोडमैप को वैश्विक आर्थिक जगत की प्रमुख हस्तियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उद्योग-अनुकूल सोच और सुशासन की नीतियों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद, आकर्षक और संभावनाओं से भरपूर गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। नई औद्योगिक नीति, सिंगल विंडो सिस्टम और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जुड़े सुधारों ने निवेश प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नए क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं

छत्तीसगढ़ अब पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक विनिर्माण जैसे भविष्य के क्षेत्रों में भी संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है। सरकार का फोकस ऐसे निवेश को आकर्षित करने पर है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर पैदा हों।

निवेश के साथ युवाओं के भविष्य पर फोकस

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल का महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि औद्योगिक विकास का लाभ प्रदेश के युवाओं तक पहुंचे। बढ़ते निवेश के साथ रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि छत्तीसगढ़ के युवा आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश और देश की आर्थिक प्रगति में सशक्त भागीदार बन सकें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब केवल निवेश आकर्षित करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा, बल्कि निवेश को रोजगार, उद्यमिता और समावेशी विकास से जोड़कर एक नए आर्थिक भविष्य की नींव भी मजबूत कर रहा है।

“निवेश का भरोसा, उद्योगों का विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार—यही विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान।”

Leave a Reply