samvaad
छत्तीसगढ़

*सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा छत्तीसगढ़, 90 हजार से अधिक परिवारों को मिला पीएम सूर्य घर योजना का लाभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय।,

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को साकार कर रही है।

योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 90 हजार से अधिक परिवारों ने अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू किया है। इससे परिवारों को बिजली बिल में बचत के साथ-साथ अतिरिक्त सौर ऊर्जा के माध्यम से आय का नया अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह आम परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम भी बन रही है।

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का बढ़ता विस्तार प्रदेश के हरित विकास, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प—स्वच्छ ऊर्जा, कम बिजली खर्च और आत्मनिर्भर परिवारों के साथ विकसित एवं हरित छत्तीसगढ़।

Leave a Reply