samvaad
छत्तीसगढ़

*सड़क दुर्घटना में घायलों को मिली एलएस एंबुलेंस की सहायता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपलब्ध कराई है यह सुविधा, सड़क दुर्घटना में घायलों का बना जीवन रक्षक…….*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कुनकुरीवासियों को उपलब्ध कराया गया एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले पीड़ितों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचने में सहायता मिल रही है। गुरूवार की शाम लगभग पौने 7 बजे कुनकुरी के सलियाटोली के पास दो बाइक के मध्य हुई सीधी भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी एंबुलेंस के जिला प्रबंधक दीपक साहू स्वयं एएलएस और एक संजीवनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए राजेश गुप्ता को एएलएस एंबुलेंस मे लाईफ स्पोर्ट सिस्टम की सहायता से अस्पताल तक पहुंचाया गया। वहीं समान्य रूप से घायल बाइक चालक को संजीवनी एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। घायलों के परीक्षण व प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राजेश गुप्ता को बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे घायल का उपचार हालीक्रास अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply