samvaad
छत्तीसगढ़

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों का किया उत्साहवर्धन*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों का किया उत्साहवर्धन*

नवीन शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल के छात्र छात्राओं ने बगिया में किया विशेष शिविर का आयोजन

जशपुरनगर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय नवीन शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल के छात्र छात्राओं द्वारा बगिया में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर आकर इसमें शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अगर कुछ पाना है तो एक लक्ष्य बना कर चलना चाहिए। कड़े अनुशासन और मेहनत के बल पर हम अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में बच्चा पहला सबक अनुशासन का सीखता है। समय प्रबन्धन और उसमें देश के प्रति समर्पण का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के एक वर्ष पूरा हो रहा है। सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं बनाकर सभी लोगों के विकास के लिए प्रयास कर रही है। आप सभी लोग राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जो गावों में कैंप लगाए जाते हैं। वहां पर जाकर लोगों को जागरूक कर सकते हैं। इसका लाभ सभी को मिलेगा।इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक, अन्य कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply