प्रदर्शनी भारत रत्न वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को किया गया समर्पित
कांसाबेल। आज के दौर में विज्ञान और तकनीक की समझ जितनी ज्यादा होगी तरक्की की राह उतनी आसान हो जाती है। इसी सोच के साथ बच्चों में विज्ञान के प्रति ललक जगाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मंगलवार को जोगपाल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को समर्पित किया गया।
प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने अभिनव और रचनात्मक विचारों से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद्र बंसल, श्री गणेश चौहान, और श्रीमती ललिता सोन उपस्थित रहे। स्कूल के प्राचार्य श्री शंकर कुमार ने इस आयोजन को बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन में स्कूल के डायरेक्टर श्री सरनजीत सिंह भाठिया, चेयरमैन श्री कुलवंत सिंह भाठिया, शिक्षकगण, अभिभावक और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। प्रदर्शनी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की और कार्यक्रम का समापन सफलता के साथ हुआ।
