samvaad
छत्तीसगढ़

डीए के लिए नहीं, शिक्षक संवर्ग के लिए होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल निष्पक्ष बैनर-समान भूमिका में होंगे एकजुट शिक्षक संवर्ग की मांगों को प्राथमिकता में रखकर आगामी रणनीति बनाएंगे


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि 22 अगस्त के अनिश्चितकालीन आंदोलन में शिक्षक संवर्ग शामिल नहीं होगा। हड़ताल का हम नैतिक समर्थन करते हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल अब डीए के लिए नहीं करेंगे, बल्कि शिक्षक संघ को एकजुट कर शिक्षक संवर्ग की मांगों के लिए रणनीति बनाकर जरूरत अनुरूप महा हड़ताल करेंगे।
जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि अब 0.5 प्रतिशत या एक प्रतिशत डीए के लिए संघर्ष करने का समय नहीं है बल्कि शिक्षक संवर्ग की समस्या को हल कराने, जनघोषणा पत्र के वायदों को पूर्ण कराने का है। समय कम बचा है, आने वाले चौथे बजट का ही सही क्रियान्वयन होगा। उन्होंने कहा है कि यह समय अब कर्मचारियों के सामूहिक मुद्दे से आगे बढ़कर शिक्षकीय (केडर) विषय के लिए है, शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, पूर्ण पेंशन, सहायक शिक्षकों को समानुपातिक वेतनमान (वेतन विसंगति), क्रमोन्नति, पदोन्नति जैसे मुख्य विषय को शामिल कर शासन से बार-बार चर्चा न कर दो टूक चर्चा के बाद महा हड़ताल किया जाएगा।
संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत द्वारा वर्ष 2012-13 व 2017-18 की तरह निष्पक्ष बैनर, समान भूमिका के आधार पर शिक्षक संवर्ग के वर्तमान मांगों को प्राथमिकता में रखकर रणनीतिक चर्चा जारी है। उन्होंने जारी बयान में बताया है कि अन्य प्रमुख शिक्षक संगठनों से समान भूमिका में एकजुट होने के लिए पहल किया जा रहा है।  

Leave a Reply