samvaad
छत्तीसगढ़

मानिक नाला के तेज बहाव में 11 केवी के दो बिजली खंभे गिरे तीन गांव के 40-50 घरों में बिजली आपूर्ति हुई ठप


भैयाथान। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तरका के पपराखाड़ में मानिक नाला के किनारे निर्माणाधीन पुलिया के पास लगे 11 केवी का दो बिजली पोल गिर गया,  जिससे तीन पंचायत के तीन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात से लगातार बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इसका प्रभाव ग्राम पंचायत तरका के पपराखांड में मानिक नाला के पास लगे 11केवी के दो बिजली खंभों पर पड़ा और वे धराशाई हो गए। बिजली के खंभे गिरने से तीन ग्राम पंचायत गोविंदगढ़, सावारांवा व तरका के तीन मोहल्ले के लगभग 40-50 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे अंधेरा छा गया है। बारिश रुकने के बाद ही इस व्यवस्था में सुधार हो पाएगा। वर्तमान में खेत व नाले पानी से लबालब हंै। एहतियातन बिजली विभाग ने विद्युत प्रवाह रोक दी है ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न होने पाए। तरका निवासी जगलाल सिंह बताते हैं कि निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर बने स्टॉप डैम से पानी निकासी हेतु छोड़ा गया स्थान संकरा है, जिसके कारण नाले का पानी बगल से बहकर मिट्टी का कटाव कर रहा है, जिससे कई खेत खत्म हो गए। निर्माणाधीन पुलिया के समय ही 11 केवी का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे सुधार करने हेतु जिला प्रशासन को दो बार आवेदन दिया गया था, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। बारिश होने के उपरांत दो खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।

Leave a Reply