अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाने की पुलिस ने हत्या के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते 10 जुलाई 2022 को ग्राम फुनगी के धनेश्वर पैकरा का शव खेत के पानी में पड़ा हुआ मिला था। उदयपुर थाने की पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लगी थी। हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। घटना की जांच थाना प्रभारी उप निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे द्वारा की जा रही थी। विवेचना दौरान सामने आया कि घटना दिनांक को मृतक धनेश्वर पैकरा का उसके बड़े पिता छत्रपाल, चचेरे भाई बुधमान पैकरा एवं अनिल सिंह से विवाद हुआ था। सूक्ष्मता से जांच करने पर इसकी पुष्टि हुई। सामने आया कि घटना दिनांक को मृतक ने अपने खेत में ट्रेक्टर खड़े करने की बात पर बड़े पिता व चचेरे भाइयों को गाली गलौज कर रहा था, जिस पर इनके बीच हाथापाई हुई। तीनों मिल कर धनेश्वर को खेत में गिरा दिए और उसके उपर बैठ कर धनेश्वर पैकरा के गले को बुधमान खेत के पानी में दबा दिया, जिसमें दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। आरोपितों से कड़ाई से पूछताछ में यह बात सामने आई। छत्रपाल व उसके पुत्र बुधमान पैकरा एवं अनिल ने खेत के पानी धनेश्वर को दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 302, 34 भादवि के तहत अपराध कायम कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित न्यायिक रिमांड में भेजे गए हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी धीरेन्द्र नाथ दुबे, सउनि शौकीलाल राज, आरक्षक विमल सिंह, विजय सिंह, गंगा प्रसाद नेताम शामिल रहे।
उदयपुर पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया खेत में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद, रिश्तेदारों ने ही घटना को दिया अंजाम

Leave a reply