samvaad
छत्तीसगढ़

एजुकेशन कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.54 लाख की ठगी आरोपित को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर जेल भेजा ठगी की रकम से खरीदे गए चार लर्निंग टेबलेट व एक एप्पल का लैपटॉप जब्त


अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से ठगी की राशि से खरीदी गई चार लर्निंग टेबलेट एवं 01 एप्पल लैपटॉप जप्त किया है।
शहर के हरजिन्दर सिंह छाबड़ा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पूर्व में एक्स जिओ एंड कंपनी में काम करने वाला नवीन डे 05 जून 2019 को उसके पास आया और बेसिक फस्र्ट लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनने कहा। उसने कंपनी के खाते में दो लाख 54 हजार 500 रुपये डालने के लिए कहा। आरोपित नवीन ने बताया कि कंपनी ऑनलाइन एजुकेशन का कार्य संपादित करती है, उक्त रकम के एवज में कंपनी 20 लर्निंग टेबलेट देगी। उक्त राशि भुगतान करने के बाद उन्हें कोई टेबलेट प्राप्त नहीं हुआ। जब उन्होंने ई-मेल के माध्यम से संबंधित कंपनी को अवगत कराया कि उन्हें उक्त कार्य का निष्पादन नहीं करना है, तो कंपनी की ओर से पूरी जमा राशि खाते में वापस करने कहा गया, लेकिन अभी तक उनके खाते में कोई भी राशि नहीं डाली गई और ना ही किसी प्रकार का संपर्क किया जा रहा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपित तक पहुंचने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक को निर्देशित किया गया था। अधिकारियों ने निरीक्षक विजय प्रताप सिंह एवं सायबर सेल की टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। इनके द्वारा आरोपित के ठिकाने को खंगालने के बाद पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद आरोपित रणधीर कुमार प्रियदर्शी निवासी हटिया जिला रांची झारखंड को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने 05 जून 2019 से 20 अक्टूृबर 2020 के बीच हरजिंदर सिंह छाबड़ा से लर्निंग टेबलेट की फ्रंेचायची के नाम पर दो लाख 54 हजार 500 रुपये लेना और धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदे गए चार लर्निंग टेबलेट, एक एप्पल लैपटॉप को जब्त कर किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अंशुल शर्मा, अशोक यादव, कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Leave a Reply