अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों ने सरकार द्वारा जारी पांच प्रतिशत महंगाई राहत आदेश का विरोध किया है। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर नगर के घड़ी चौक में संयुक्त रूप से सभी पेंशनर संघ आदेश की प्रतियां जलाएंगे। पेंशनरों का कहना है कि 22 प्रतिशत में दम नहीं, 34 प्रतिशत से कम नहीं। उन्होंने कहा सरकार ने जारी आदेश में मध्यप्रदेश की तरह 28 माह के लंबित एरियर्स का भुगतान करने के बारे में कोई उल्लेखन नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर 18 अगस्त को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए पेंशनरों के पांच प्रतिशत महंगाई राहत देने के आदेश का विरोध किया है। पेंशनरों ने जारी आदेश में 28 महीने की लंबित एरियर्स का कोई उल्लेख नहीं किया है, जबकि मध्य प्रदेश के पेंशनर 28 माह के एरियर का भुगतान प्राप्त कर चुके हैं। इस परिस्थिति में 18 अगस्त को पेंशनर्स संगठन संयुक्त रूप से घड़ी चौक में दोपहर 3.30 बजे पेंशनर राहत आदेश की प्रतियां जलाएंगे। वे अपनी नाराजगी छत्तीसगढ़ सरकार को विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भेजते हुए इस आदेश को संशोधित कर केंद्रीय दर पर 34 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ते का आदेश जारी करने का अनुरोध करेंगे। राज्य सरकार के आदेश की प्रतियां जलाने के आशय की जानकारी संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश पेंशनधारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष आरडी माथुर, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहम्मद हफीज खान, हरिशंकर सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश सचिव प्रदीप सोनी, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांतीय उप अध्यक्ष अनंत सिन्हा ने देते हुए बताया कि इस आयोजन में संयुक्त फेडरेशन से जुड़े छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष आरपी शर्मा, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ.डीपी मनहर, पेंशनर एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष यशवंत दीवान, भारतीय राज पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पेंशनर समाज के अध्यक्ष ओपी भट्ट ने लिए गए निर्णय के अनुपालन में उक्त संगठनों के जिला शाखा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, पेंशनर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
सरकार के आदेश से नाराज पेंशनर आज जलाएंगे आदेश की प्रतियां कहा-22 में दम नहीं, 34 से कम नहीं, राज्य भर के पेंशनरों ने पांच प्रतिशत महंगाई राहत आदेश का किया विरोध

Leave a reply