samvaad
छत्तीसगढ़

फिट कॉप-फिट सिटी के पंजीकृत सदस्यों के लिए निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज से


अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस एवं संकल्प हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सरगुजा पुलिस परिवार एवं फिट-कॉप फिट-सिटी के पंजीकृत सदस्यों के लिए निश्शुल्क किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा फिट-कॉप फिट-सिटी के पंजीकृत सदस्यों एवं पुलिस परिवारों के लिए निश्शुल्क जांच शिविर विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में 18,19 एवं 20 अगस्त को पुलिस लाइन अस्पताल में आयोजित की गई है। शिविर में मेडिसिन, नेत्र रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग विशेषज्ञों से इलाज की सुविधा निश्शुल्क प्राप्त होगी। विदित हो कि सरगुजा पुलिस द्वारा फिट-कॉप फिट-सिटी के अंतर्गत विभिन्न आयोजन कराए जा रहे हैं। सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से फिट-कॉप फिट-सिटी के का पंजीकृत सदस्य बन कर निश्शुल्क जांच शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। 

Leave a Reply