samvaad
छत्तीसगढ़

सेवा समाप्ति से क्षुब्ध स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छक ने आत्मदाह की दी चेतावनी


जरही/भटगांव। सूरजपुर जिले के जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी ने सेवा समाप्त करने को लेकर कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा है और पूरे परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
स्वास्थ्य कर्मचारी राहुल कुमार पिता हरि बिलास निवासी भ_ापारा सूरजपुर ने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि वह जिला चिकित्सालय में पिछले दो वर्ष जीवनदीप समिति के तहत स्वच्छता कर्मी के पद पर कार्य कर रहा था। उसके खिलाफ किसी ने झूठी शिकायत कर दी और अस्पताल अधीक्षक ने उसे 25 जुलाई को बगैर कोई कारण बताए काम से निकाल दिया। काम से निकालने के बाद भी वह चार दिनों तक रात में ड्यूटी करते रहा। राहुल ने कहा है कि काम से निकाल देने के बाद उसके समक्ष आर्थिक समस्या व भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो गई है। कलेक्टर से पुन: काम दिलाने की मांग की गई है ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। काम नहीं मिलने की स्थिति में पूरे परिवार के साथ कलेक्टोरेट के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए इस परिस्थिति का जिम्मेदार अस्पताल अधीक्षक को ठहाराया है।
सीएमएचओ ने कहा-
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ.आरएस सिंह ने कहा कि मैंने उक्त स्वच्छता कर्मी को अंतिम चेतावनी देकर पुन: काम पर रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक शशि तिर्की को निर्देशित किया है। कर्मचारी के द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही थी, जिस कारण उसे हटाया गया था।

Leave a Reply