samvaad
छत्तीसगढ़

विशेष पिछड़ी जनजाति के बेरोजगारों को नियमों को शिथिल कर नियुक्ति देने की मांग


फोटो-
छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो, पहाड़ी कोरवा के संयुक्त संगठन व अध्यक्ष पहाड़ी कोरवा विकास प्राधिकरण ने सरगुजा कलेक्टर से नियमों को शिथिल करते हुए सभी अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार विभिन्न विभागों में नियुक्ति देने की मांग की गई है। बताया गया है जनजाति विशेष के उच्च शिक्षित युवाओं के लिए योग्यता अनुसार नौकरी का प्रावधान किया जाना चाहिए ताकि बेरोजगारी से मुक्ति मिल सके। सरगुजा जिले के सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी हासिल कर पारदर्शिता रखते हुए इसकी जानकारी सार्वजनिक करने विशेष पिछड़ी जनजाति के बेरोजगार आवाज उठा रहे हैं। वर्तमान में 41 पदों के लिए ही अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि जिले में 1024 विशेष पिछड़ी जनजाति के बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति होनी है। ऐसे में शासनादेश के बाद जारी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो, पहाड़ी कोरवा बेरोजगारों ने असंतोष है।
पहाड़ी कोरवा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पिताम्बर राम सहित केश्वर, फुलेश्वरी, परबतिया, कुंवर साय, मोहर साय, अमृत राम, महेंद्र कुमार, प्रेमसाय सहित अन्य का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया में चयनित युवाओं के अलावा जिले के पूरे 982 पात्र युवाओं को नौकरी देना न्यायाचित होगा। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन पत्र भी प्रेषित किया है। सरगुजा जिले में सन 2012 से 2021 तक तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में पिछड़ी जनजाति के बेरोजगारों की नियुक्ति के लिए मौका नहीं दिया गया, जिससे नौ वर्षों से शिक्षित बेरोजगार होने का वे दंश झेल रहे हैं। 10 वर्ष के अंतराल में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के बेरोजगार युवाओं की सुध लेते हुए पहल की गई है, उन्होंने विशेष जनजाति के एक हजार से अधिक लोगों को भर्ती करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन कई विभागों से रिक्त पदों को लेकर जानकारी नहीं मिलने से बहुत कम लोग चयनित हो पाए हैं। बताया गया है कि चतुर्थ श्रेणी में 36, तृतीय श्रेणी में 04 और सबसे कम वाहन चालक के लिए 01 पद पर चयन किया गया है, इसमें निर्धारित योग्यता कक्षा पाचवीं रखी गई है, वहीं उच्च योग्यताधारी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने वाले लोगों की नियुक्ति पर विचार नहीं किए जाने से उनमें निराशा है। कहा गया है कि जिले के वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। मांग की गई है कि एक बार नियम को शिथिल हुए सभी 1024 लोगों की नियुक्ति की जाए ताकि उनकी बेरोजगारी दूर हो सके।
कलेक्टर ने बिचौलियों से सतर्क रहने की अपील
फोटो-कलेक्टर कुंदन कुमार
जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं के लिए चलाए जा रहे विशेष भर्ती अभियान में  नौकरी लगाने के नाम पर बिचौलिए बेरोजगार युवाओं से पैसे की मांग कर उन्हें अपने चंगुल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। बिचौलिए मोबाइल नंबर 89338 08836 व 75969 35676  पर युवाओं से संपर्क कर भर्ती कराने पैसे की मांग कर रहे हंै। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी बिचौलिए की बातों में न आएं। भर्ती बिल्कुल पारदर्शी तरीके से सिर्फ मेरिट के आधार पर होगी। भर्ती के संबंध में कोई भी पैसे लेकर चयन कराने की बात करता है, तो वह सरासर असत्य है। भर्ती के लिए किसी को पैसा न दें। जो भी पैसे लेकर भर्ती कराने की बात करता है वह बिचौलिया है, उसके झांसे में बिल्कुल न आएं और किसी भी परिस्थिति में रकम न दें। उपरोक्त मोबाइल नंबर से कॉल आने पर सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। बता दें कि विशेष भर्ती अभियान के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा व पंडो जनजाति के युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों में भर्ती के लिए जिला प्रशासन की निगरानी में आदिवासी विकास विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही 

Leave a Reply