अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में शुक्रवार को ब्रेस्ट फीडिंग सप्ताह का समापन किया गया। ब्रेस्ट फीडिंग पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन नर्सिंग एवं एमबीबीएस के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। अस्पताल के गाइकनोलॉजिस्ट एवं पीडियाट्रिशियन के द्वारा ब्रेस्ट फीडिंग क्यों जरूरी है और इसके महत्व के बारे में बताया गया। ब्रेस्ट फीडिंग सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से माताओं एवं उनके स्वजनों की काउंसलिंग की गई। नुक्कड़ नाटक आयोजित कर माताओं को शिशुओं की देखभाल से संबंधित अन्य गतिविधियों को लेकर जागरूक किया गया। नर्सिंग एवं एमबीबीएस के विद्यार्थियों का क्विज कंप्टीशन रखा गया, जिनके विजेताओं को मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ.रमनेश मूर्ति व अस्पताल अधीक्षक डॉ.लखन सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मधुमिता मूर्ति, सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ.एसपी कुजूर, पीडियाट्रिक की विभागाध्यक्ष डॉ.सुमन सुधा एवं वरिष्ठ शिशु रोग चिकित्सक व चिकित्सा अधिकारी डॉ.जेके रेलवानी, डॉ.स्मिता परमार, डॉ.स्वप्निल विल्सन, अंकित गुप्ता, हॉस्पिटल कंसलटेंट प्रियंका कुरील, नर्सिंग अधीक्षक, डाइटिशियन सुमन सिंह सहित अन्य चिकित्सक, शासकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक, विद्यार्थी उपस्थित थे।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्रेस्ट फीडिंग सप्ताह का समापन प्रतियोगिता में प्रतिभागी नर्सिंग व मेडिकल के विद्यार्थियों को अधिष्ठाता ने किया पुरस्कृत

Leave a reply