दतिमा मोड़। सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में दतिमा के एक युवक को 24 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके पास से लेजेसिक व एविल इंजेक्शन के अलावा नशेडिय़ों को उपलब्ध कराने के लिए सिरिंज बरामद करने में पुलिस सफल हुई है। क्षेत्र पुलिस को दतिमा क्षेत्र में कुछ दिनों से प्रतिबंधित टेबलेट, इंजेक्शन बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन में करंजी पुलिस चौकी के नवपदस्थ प्रभारी लव कुमार पांडेय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को नशे के लिए प्रतिबंधित दवाओं को बेचने वालों पर नजर रखने व उनकी धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को पुलिस से मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक खरखुरा ओवरब्रिज के समीप प्रतिबंधित इंजेक्शन को प्लास्टिक में रखकर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना चौकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को दी, जिस पर उन्होंने आरोपित को घेराबंदी के पकडऩे के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में की गई कार्रवाई में पुलिस ने दतिमा निवासी मंसूर अंसारी पिता महरुम अंसारी 28 वर्ष को कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास लेजेसिक इंजेक्शन 12 नग, एविल इंजेक्शन 12 नग व पांच नग सिरिंज मिला, जिसकी बाजार में कीमत 12 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित मंसूर अंसारी के खिलाफ धारा 21-सी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी के साथ एएसआइ मनोज द्विवेदी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, सुनील भारती आरक्षक राजकुमार सिंह, इमरान खान, अजय शुक्ला, सत्यनारायण सिंह, मनोज सिदार, नितेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश पाल, सैनिक प्रदीप गुप्ता सक्रिय रहे।
सप्लाई चेन को तोडऩे तस्करों तक पहुंच बनाने का प्रयास-पांडेय
करंजी चौकी प्रभारी लव कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा नशीली टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन, सीरप ही नहीं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने और इनके सप्लाई चेन तक पहुंचने का प्रयास पुलिस करेगी। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ में कुछ जानकारी मिली है, जिसे लेकर वे गंभीर हैं और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बड़े गिरोह तक पहुंचने में वे सफल हों, यह प्रयास होगा।
ओवरब्रिज के पास प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ मिला युवक पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा

Leave a reply