samvaad
छत्तीसगढ़

भारतीय टारगेटबॉल टीम के लिए इंटरनेशनल चैंपियनशिप में सरगुजा जिले से रिंकी चयनित


अंबिकापुर। सरगुजा जिला टारगेटबॉल संघ और छत्तीसगढ़ टारगेटबॉल खेल की उत्कृष्ट खिलाड़ी रिंकी सिंह का चयन भारतीय इंडिया टारगेटबॉल टीम में हुआ है। भारतीय टारगेटबॉल महिला टीम चार अगस्त से नौ अगस्त तक ढाका बांग्लादेश में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल होगी। रिंकी को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ ही टारगेटबॉल खेल की बेस्ट शूटर के रुप में जाना जाता है।
रिंकी सिंह को इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने में आर्थिक दिक्कत आ रही थी, जिसके लिए कोच ने अंबिकापुर शहर के विशिष्ट जनों से आर्थिक सहायता का आग्रह किया, जिससे वह इस प्रतियोगिता में भाग लेने कदम बढ़ाई है। सहयोग के लिए रिंकी ने सभी विशिष्टजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। रिंकी सिंह अप्रैल माह में जूनियर नेशनल चंैपियनशिप तेलंगाना के हैदराबाद में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शूटिंग की बदौलत छत्तीसगढ़ प्रदेश को कांस्य पदक की जीत दिलाई, साथ ही मई माह में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता मथुरा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्ति का गौरव हासिल की।
राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रह चुकी हैं प्रतिभागी
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिंकी सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं। वर्ष 2018 से वे टारगेटबॉल खेल रही है। वह टारगेटबॉल में कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। अपने खेल के दम पर ही वे आज भारतीय टारगेटबॉल टीम में चयनित हुई हैं और जिला व राज्य का नाम रोशन कर सरगुजा जिला टारगेटबॉल संघ का मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने रिंकी सिंह को इंटरनेशनल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिले, इसके लिए आने वाली आर्थिक समस्या को दूर करने में सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और खिलाड़ी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply