samvaad
छत्तीसगढ़

केंद्रीय जेल के मोतियाबिंद से ग्रसित 26 बंदियों का होगा ऑपरेशन 331 बंदियों का किया गया नेत्र परीक्षण


अंबिकापुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं संयुक्त संचालक एवं चिकित्सा अधीक्षक, राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह देव शासकीय महाविद्यालय अंबिकापुर को दिए गए निर्देश के पालन में तीन अगस्त को डॉ.संतोष एक्का, सह प्राध्यापक (नेत्र रोग विभाग) डॉ.ओम श्रीवास्तव (सीनियर रेसी. नेत्र रोग विभाग) एवं उनके सहयोगी आरके घृतकर, राकेश दुबे नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा जेल में परिरुद्ध बंदियों के नेत्रों की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। निर्देश के अनुक्रम में जेल में निरूद्ध 287 पुरुष और 44 महिला बंदियों के नेत्र जांच एवं परीक्षण किया गया, जिसमें से 23 पुरूष और 03 महिला बंदियों को कटरेक्ट के सर्जिरी हेतु जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया है। 82 पुरुष 10 महिला कुल 102 बंदियों को रिफरेक्शन जांच हेतु जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया। जेल में आयोजित नेत्र शिविर का कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। नेत्र जांच एवं परीक्षण हेतु उपस्थित संबंधित नेत्र चिकित्सकों को जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में रेफर किए गए बंदियों का यथासमय समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जेल अधीक्षक रामसिंह ठाकुर, जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रगति सोनी, उप जेल अधीक्षक आरआर मातलाम, अष्टकोण अधिकारी एमजी गोस्वामी, सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रभारी महिला प्रकोष्ठ ममता पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply