samvaad
छत्तीसगढ़

सूने घर का ताला तोड़कर चोरी


अंबिकापुर। परसा मांजनटोला निवासी पार्वती देवी पति धनंजय सोनी ने सूने मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामानों को चोरी करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। महिला ने बताया है कि 27 जुलाई को वह अपने मायके असोला गई थी, 28 की सुबह वापस लौटी तो घर का ताला टूटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————————————-
शिकायत पर सुनवाई नहीं, पीडि़ता ने आत्मदाह की मांगी अनुमति, प्रकाशित समाचार का पीडि़ता ने किया खंडन
आवेदक ने कराया अनावेदक के विरुद्ध शिकायत दर्ज
जरही। आनंद राम पिता सुखराम ग्राम करंजपुर, तहसील प्रतापपुर निवासी है। उन्होंने बताया कि ग्राम  करंजपुर में मेरे नाम पर 5 एकड़ जमीन है। ग्राम खोरमा में 2 एकड़ भूमि है। ग्राम खोरमा  में मेरे नाम पर स्थित भूमि में से 62.5 डिसमिल भूमि विनोद जायसवाल को विक्रय किया है। भूमि का सौदा 15 लाख में हुआ है। 15 लाख रुपये चेक एवं नगद के माध्यम से 16 दिसंबर 2021 को निष्पादन कर दिया गया है। विनोद जायसवाल द्वारा आवेदक के खेत में ट्यूबवेल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि समाचार पत्र में छलपूर्वक अधिक जमीन की रजिस्ट्री कराने का मामला एवं शिकायत पर सुनवाई नहीं, पीडि़ता ने आत्मदाह की मांगी अनुमति, शीर्षक से छपी समाचार को मेरे द्वारा नहीं छपवाया गया है और ना ही इस संबंध में कोई जानकारी दी गई है।
जमीन व विनोद जयसवाल तथा तहसीलदार के विरुद्ध जो छापा गया है वह सही नहीं है। अन्य व्यक्ति के द्वारा मुझे आत्मदाह का आवेदन पेश करने कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर ले जाया गया था किंतु मेरे द्वारा आवेदन पेश नहीं किया गया है। आवेदक ने अनावेदकों द्वारा आवेदक को डरा धमका कर एवं जान से मारने की धमकी देकर क्रेता विनोद जायसवाल के विरुद्ध झूठा शिकायत एवं आवेदक द्वारा आत्मदाह किए जाने का झूठा आवेदन कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर में प्रस्तुत  कर समाचार पत्र में छपी खबर को सही नहीं मानते हुए शिकायत दर्ज कराया है।  

Leave a Reply