samvaad
छत्तीसगढ़

कमलपुर में हो ट्रेन का स्टापेज, डीआरएम के नाम स्टेशन प्रबंधक को सौंपा

पत्र

जरही। सूरजपुर जिले के सिलफिली क्षेत्रवासी एक बार फिर ट्रेन बढ़ाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने ट्रेन के स्टॉपेज के लिए कमलपुर स्टेशन प्रबंधक उमेश सिंह से मुलाकात कर डीआरएम बिलासपुर के नाम पत्र प्रेषित किया है, जिसमें कमलपुर ग्राम में अंबिकापुर-दुर्ग, अंबिकापुर-शहडोल, अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेनों के आने-जाने के दौरान स्टापेज निर्धारित करने की मांग की है।
कोरोनाकाल से पहले करीबन दो वर्ष पूर्व कमलपुर स्टेशन में कई ट्रेनें रुका करती थीं, जिससे आस-पास के सब्जी व्यापारी क्षेत्र के सबसे बड़े सब्जी मंडी से सब्जी खरीदी-बिक्री करने आते थे। कोरोना काल में सभी ट्रेनों का स्टापेज बंद किया गया था, जो आज तक बंद है। इसे लेकर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर जल्द से जल्द कमलपुर में ट्रेन का स्टापेज देने की मांग की है। इस दौरान सिलफिली के शिव सिंह, धीरज विश्वास, अर्जुन कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, अमित सरकार, बबलू हालदार, विनय बाछाड़, सामाजिक कार्यकर्ता दितेश राय उपस्थित रहे।

Leave a Reply