अंबिकापुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 27 रेल परिवार के सदस्य जुलाई 2022 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। मंडल रेल प्रबंधक सभागार में आयोजित सादे समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात, सेवा मैडल प्रदान किए गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक चेतना मीना, शिवाशीष कुमार, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ए.रमेश बाबू सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वजन, कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत होने वाले 27 रेलकर्मियों में परिचालन विभाग से 08, इंजीनियरिंग विभाग से 03, यांत्रिक विभाग से 02, विद्युत विभाग से 07, वाणिज्य विभाग से 03, चिकित्सा विभाग से 01, सुरक्षा विभाग से 01, लेखा विभाग से 01 तथा शिक्षा से 01 कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हेल्थ एवं वेल्थ का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने कहा।
Leave a reply
