samvaad
छत्तीसगढ़

डीएसपी ने विद्यार्थियों को जीवन में काबिल इंसान बनने दिए टिप्स मां महामाया फाउंडेशन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त आयोजन में बाल अपराध, साइबर क्राइम व यातायात नियमों की जानकारी


अंबिकापुर। विश्रामपुर के स्नेह मिलन भवन में मां महामाया फाउंडेशन के बैनर तले स्कूली छात्रों के मानसिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया गया। आयोजित कार्यक्रम में शासकीय और निजी स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं  शामिल रहे।
इसकी शुरुआत महिला सेल की प्रभारी अनिता प्रभा मिंज ने छात्रों को बाल अपराध से जुड़े विषयों की जानकारी के साथ की। उन्होंने बच्चों को महिलाओं के लिए बने अभिव्यक्ति एप व महिला अपराधों से संबंधित कानून की धाराएं और अपने अधिकार के बारे में बताया। दूसरे चरण में यातायात पुलिस के शशिकांत मिश्रा ने छात्रों को यातायात नियमों की बारीकी से अवगत कराया और नियमों का उल्लघंन करने पर जुर्माना एवं दंड के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएसपी नंदनी ठाकुर ने छात्रों को कैरियर गाइडेंस और अपने लक्ष्य को हासिल करने के टिप्स दिए। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में काबिल इंसान बनने की छात्रों को नसीहत दी। विदित हो कि मां महामाया फाउंडेशन द्वारा छात्रों के मानसिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए मोटिवेशनल सेमीनार लगातार आयोजित कराया जा रहा है। मोटिवेशनल स्पीकर संदीप श्रीवास्तव का यह 102 सेशन है, जो देश के कई राज्यों में बच्चों को मोटिवेट करने के बाद जिले में पहली बार हुआ है। इस कार्यक्रम से छात्रों को काफी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम से बतौर मुख्य अतिथि जिले की डीएसपी नंदनी ठाकुर, महिला सेल की प्रभारी अनीता प्रभा मिंज, विश्रामपुर थाना प्रभारी केडी बनर्जी, यतायात पुलिस से आरक्षक शशिकांत मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी और फाउंडेशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply