अंबिकापुर। नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्र अंतर्गत शहर की सड़कों में घूम रहे आवारा पशुओं को काऊ कैचर के माध्यम से सुरक्षित तरीके से पकड़कर कांजी हाउस में बंद करने व उनके नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा रिंग रोड एवं अन्य मुख्य मार्गों में घूम रहे आवारा मवेशियों को नियमित रात्रि में अभियान चलाकर पकड़ा जा रहा है। बुधवार की रात्रि 24 मवेशी को पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया गया। इस वर्ष अप्रैल माह में अब तक 140 आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया गया है। नगर पालिक निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को विभिन्न मार्गों में अनावश्यक विचरण हेतु न छोड़ें। मार्गों में मवेशी होने से दुर्घटना की स्थिति बनती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समझाइश का पालन नहीं किया जाता है तो उन पर भविष्य में पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Leave a reply
