samvaad
छत्तीसगढ़

इंटरनेट मीडिया में महिलाओं से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाला उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार गांधीनगर थाना पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 03 दिनों तक लगातार पता तलाश कर आरोपित को लिया हिरासत में


अंबिकापुर। अज्ञात व्यक्ति से फेसबुक पर युवती से दोस्ती व बातचीत के दौरान आपत्तिजनक फोटो लेने और फोटो का वायरल करने की धमकी देकर लगभग 56 हजार रुपये खाते में आनलाइन डलवाने के बाद भी ब्लैकमेल करने के आरोपित को गांधीनगर थाने की पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक खोजबीन के बाद हिरासत में लेने में सफलता हासिल किया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध धारा 384, 509ख भादवि व आइटी एक्ट की धारा 67 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
पुलिस ने विवेचना के दौरान सायबर सेल से तकनीकि जानकारी प्राप्त की, जिसमें आरोपित के दिल्ली में होना सामने आया। इसकी जानकारी पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को दी गई, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा विवेक शुक्ला के दिशानिर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व टीम गठित कर आरोपित के पते पर दबिश देने की योजना बनाई गई और पुलिस ने आरोपित विजय कुमार उर्फ नाटी सैम उर्फ माही पिता शेर सिंह 28 वर्ष, सत्तावन गुडिया खेड़ा फतेहपुर सिकरी आगरा उत्तर प्रदेश, हालमुकाम सालीमार बाग मैक्स हास्पिटल नई दिल्ली को हिरासत में लिया। आरोपित से घटना में प्रयुक्त मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। आरोपित को न्यायालय अंबिकापुर में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सउनि विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक सतेन्द्र दुबे, बृजेश राय, विकास सिंह, अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, प्रविंद सिंह, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अनुज जायसवाल, अंशुल शर्मा सक्रिय रहे।

Leave a Reply