samvaad
छत्तीसगढ़

ऑटोमेटिक सिस्टम से मिलेगी हवा की दिशा व जल स्तर की जानकारी अगले माह से काम करना शुरू करेगा सिस्टम


अंबिकापुर। हवा की गति, दिशा, रेनगेज व जलाशय का जल स्तर की जानकारी अब ऑटोमेटिक सिस्टम से मोबाइल के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। इसके लिए वृहद जलाशयों में ऑटोमेटिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं जो आगामी अगस्त माह से काम करना शुरू कर देंगे। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एनसी सिंह ने बताया है कि जल संसाधन विभाग के निर्देश पर जल मौसम विज्ञान संभाग रायपुर के द्वारा सभी वृहद जलाशयों में यह ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया जा रहा है। जिले के श्याम घुनघुट्टा, कुंवरपुर, बरनई एवं बांकी जलाशय में जल मौसम विज्ञान संभाग रायपुर के द्वारा ऑटोमेटिक सिस्टम लगाए गए हैं। सिस्टम से संबंधित समस्त कार्य जल मौसम विज्ञान संभाग रायपुर के द्वारा ही कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply