कुसमी। कृषि उपज मंडी समिति कुसमी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को स्थानीय मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महाराज, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, जपं अध्यक्ष हुमन्त सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष बालेश्वर राम, उपाध्यक्ष अनिता मिंज, सदस्य रामलाल यादव, लरंगसाय पैकरा, सोमारू राम पैकरा, अलख निरंजन, इरफान अली को संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड अंबिकापुर कमलेश एक्का द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक चिंतामणी महाराज ने कहा कि कृषि उपज मंडी समिति की नई टीम किसानों के हित में काम करेगी। किसानों को दिक्कत न हो इसके लिए भाग-दौड़ कर वे अपना काम ईमानदारी से करेंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के किसानों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। पदाधिकारी प्रदेश सरकार की किसानों के लिए जो योजनाएं व नीति बनी है उसका लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। जपं उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा नवनियुक्त समिति में महिला, युवा एवं वृद्ध सभी को शामिल किया गया है। सभी एकजुट होकर खेती के नए तरीके को नवाचार के माध्यम से मंडी समिति को कितना आगे ले जाते हैं उनकी जिम्मेदारी है। कृषि उपज मंडी समिति को सभी नई दिशा देंगे, हमारी सुभकामना है। कांग्रेस पार्टी एवं मुख्यमंत्री की सोच है कि किसान मजदूर के अपेक्षाओं पर खरा उतरता है क्षेत्र के विधायक भी इसे लेकर काफी संवेदनशील हैं।
Leave a reply
