भटगांव। संसदीय सचिव व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े की पहल पर एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के वर्षों से वंचित भू-विस्थापितों को लगातार नौकरी मिल रही है, जिससे क्षेत्र के भू स्वामियों में खुशी की लहर है। एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के द्वारा विभिन्न ग्राम के भू-स्वामियों की जमीन का अधिग्रहण कोयला उत्पादन के लिए किया था, जिसमें सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिला। वहीं कुछ लोग किन्ही कारणवश नौकरी, रोजगार का लाभ लेने से वंचित रह गए थे, मामला वर्षों से लंबित था। किसान जिला प्रशासन, एसईसीएल प्रबंधन सहित अन्य जगह भटक रहे थे, जिसका निराकरण भटगांव क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने किया। उनकी ईमानदार पहल का नतीजा है कि शेष बचे हुए भू-स्वामियों को नौकरी, मुआवजा एसईसीएल प्रबंधन को देना पड़ा। संसदीय सचिव के प्रयासों से कन्नी लाल राजवाड़े, अलख राम, लक्ष्मण, रामकरण सिंह, गोपाल, भुनेश्वर, राधिका प्रसाद, राम कुमार, शिव कुमार, तिलक राम दीनदयाल, दीपक कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, लल्लू राम, लक्ष्मण धारी, संतोष कुमार, शुभा राम, दीपक, राजेश, फतेहचंद, लंकेश्वर, सूरत लाल, कामेश्वर, राम अवतार, राम लखन, बालेसर नामक भू-स्वामियों को नौकरी और रोजगार मिल रहा है। इसका साक्षात्कार एसईसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने ले लिया है, उन्हें जल्द ही नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्र में पदस्थ करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। महाप्रबंधक कार्यालय में शनिवार को भी एसडीएम भैयाथान सागर सिंह व भटगांव तहसीलदार अमित केरकेट्टा के द्वारा भू-स्वामियों का साक्षात्कार लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक व्हीसी सेठी, सह क्षेत्र प्रबंधक अभिजीत तरफदार, खान प्रबंधक सुधीर कुमार, डीआर साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, कार्मिक प्रबंधक राजेश यादव, अनीश कुमार राय सर्वे अधिकारी, दुग्गा उप सरपंच कन्नीलाल राजवाड़े मौजूद थे।
Leave a reply
