अंबिकापुर। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने सरगुजा जिले में पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ पहली बैठक में निर्देश दिया था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान की गई घोषणा को प्राथमिकता देते हुए अमल में लउएं, इसका परिणाम कुछ ही दिन में सामने आने लगा है। 12 जुलाई को धौरपुर में नवीन एसडीएम कार्यलय की शुरुआत के बाद 13 जुलाई, बुधवार को कलेक्टर ने उपतहसील गठन का आदेश दिया और अगले दिन 14 जुलाई को कुन्नी और 15 जुलाई को रघुनाथपुर में उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर ने सरगुजा जिले के लुंड्रा तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल रघुनाथपुर, मैनपाट तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल राजापुर तथा लखनपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल कुन्नी को अपवर्तित कर नवीन उप तहसील गठित करने का आदेश जारी कर दिया था, इसके बाद छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष व लुंड्रा विधायक डॉ.प्रीतम राम एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल की उपस्थिति में शुक्रवार को लुंड्रा तहसील के रघुनाथपुर में उप तहसील का शुभारंभ किया गया। उप तहसील रघुनाथपुर वर्तमान में सामुदायिक भवन में संचालित होगा। इस अवसर पर विधायक डॉ.प्रीतम राम ने कहा रघुनाथपुर को उप तहसील का दर्जा देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। अब रघुनाथपुर से तहसील के कार्य के लिए 18 किलोमीटर की दूरी तय कर लुंड्रा नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही मैनपाट के राजापुर में भी उप तहसील का शुभारंभ किया जाएगा, इसका आदेश कलेक्टर कुंदन कुमार ने जारी कर दिया है। इस दौरान छह ग्रामीणों मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से को 80 हजार रुपये प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जनपद अध्यक्ष गंगा प्रसाद, जनपद उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी आरएस ठाकुर, तहसीलदार लुंड्रा मुखदेव प्रसाद यादव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण अग्रवाल सहित स्थनीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
रघुनाथपुर उपतहसील खुलने से 28 गांव के लगभग 55 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ ग्रामीणों को नहीं तय करना पड़ेगा 18 किमी सफर, रघुनाथपुर उपतहसील का शुभारंभ

Leave a reply