samvaad
छत्तीसगढ़

बेहतर काम करने वालों को शाबासी, लापरवाहों को मिली फटकार पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने किया उदयपुर थाने का वार्षिक निरिक्षण


अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने उदयपुर थाने का वार्षिक निरिक्षण कर थाना क्षेत्र के अपराध नियंत्रण, शांति-सुरक्षा, मर्ग निकाल, लंबित अपराध, वारंट तामिली एवं कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। थाने में बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा एवं लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई।
वार्षिक निरिक्षण पर उदयपुर थाने पहुंची पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भापुसे) ने सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण किया। परेड में बेस्ट टर्न आउट के लिए थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना भवन का निरीक्षण किया गया एवं थाने में रिकॉर्ड संधारण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। थाना क्षेत्र के चोरी के आदतन आरोपितों को निगरानी में लाने की कार्रवाई करने और शातिर बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया, ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की एवं थाना प्रभारी को समस्या का निराकरण करने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। निरिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, रीडर अजीत मिश्रा एवं उदयपुर थाने के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
मालखाने को करें ऑनलाइन
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा लखनपुर थाने की तर्ज पर उदयपुर थाने के मालखाने को ऑनलाइन करने एवं जल्द से जल्द ई मालखना प्रारंभ करने हेतु आदेशित किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत विभिन्न प्रकार के आयोजन, नशे के विरुद्ध नवा बिहान, आमजनों की सुविधा हेतु चलित थाना और हिम्मत कार्यक्रम के माध्यम से थाना क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने घायल को पहुंचाया अस्पताल-
फोटो-
गुरूवार की शाम शहर के मैरिन ड्राइव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा था। घटनास्थल पर भीड़-भाड़ होने से घायल युवक काफी असहज गंभीर हालत में आपतकालीन सुविधा के इंतजार में था। इसी दौरान शहर भ्रमण पर निकली पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भापुसे) ने सड़क पर लोगों की भीड़-भाड़ देखकर अपना वाहन रुकवाया और सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही वाहन की तत्काल व्यवस्था कर घायल युवक को गनमैन के साथ हॉस्पिटल भेजा। गनमैन को घायल युवक के स्वजनों को सूचित करने एवं स्वजनों के आने तक रुकने की हिदायत दी गई। घायल युवक को हॉस्पिटल के लिए रवाना कर पुलिस अधीक्षक स्वयं घायल के हालत और स्थिति की जानकारी ली एवं आमजनों से अपील किया कि यातायात के नियमों का पालन करें। वाहन आराम से चलाएं एवं सड़क दुर्घटना में घायलों की नि:संकोच मदद करें। सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply