samvaad
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया दरिमा एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का निरीक्षण नवंबर तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश


अंबिकापुर। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने गुरुवार को दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट उन्नयन कार्य के सभी कार्य आगामी नवंबर माह तक पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग, रन-वे, पेरीमीटर, वॉच टावर, एप्रोन आदि का सघन निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने एयरपोर्ट के अन्य कार्य को समय-सीमा में पूरा करने लोक निर्माण विभाग के एक एसडीओ को केवल एयरपोर्ट उन्नयन कार्य की देख-रेख के लिए डयूटी लगाने के निर्देश दिए। श्रमिकों की संख्या 100 से 150 तक बढ़ाने कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो अच्छा काम करने वाले ठेकेदार और कर्मचारी हंै उन्हीं को काम दें। उन्होंने पेरीमीटर और पेरीमीटर लाइट के लिए टेंडर लगाने कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजीसीए के ऑब्जर्वेशन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यकताओं को पूरा करें। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल के काम को जल्द से जल्द पूरा कराएं। उन्होंने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र बनाने व पुलिस को सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, एसडीएम प्रदीप साहू सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply