samvaad
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को उत्साहवर्धन हेतु दिया प्रशस्ति पत्र


अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे फिट कॉप फिट सिटी कार्यक्रम में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए युवाओं को कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आम नागरिकों एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। शुरुआत से अभी तक कई नागरिकों और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया जा रहा है। आम नागरिक अपना वजन कम करके फिट होने का एहसास कर रहे हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने आम नागरिकों और पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु विशेष लगन से कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फिट कॉप-फिट सिटी सरगुजा पुलिस का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसके माध्यम से नगर की जनता एवं पुलिस के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को तदरुस्त रखना है। कार्यक्रम के दौरान एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको सहित सरगुजा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply