अंबिकापुर। कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के मातृ एवं शिशु अस्पताल पहुंचे। नगर के प्रमुख मार्गांें व यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के क्रम में उनका अस्पताल पहुंचना हुआ। यहां शौचालय की स्वच्छता को लेकर निर्देश देने के बाद मौजूद चिकित्सक व स्टॉफ से कलेक्टर स्वास्थ्यगत विषयों पर चर्चा किए। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शहर भ्रमण के दौरान उन्होंने गुदरी बाजार में सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के लिए शेड के नीचे दुकानों का नंबरिंग करने और सब्जी विक्रेता को दुकान नंबर का आबंटन करते हुए दुकानदारों के नाम-पता की पूरी सूची बनाने कहा। उन्होंने शहीद अब्दुल हमीद चौक में नाली से पानी निकासी की समस्या का निरीक्षण किया और नाली की अच्छी तरह सफाई करने व मलबा का उचित उठाव करने के निर्देश दिए। रिंग रोड में बेतरतीब खड़ी ट्रकों पर कार्रवाईी करने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में कलेक्टर के साथ मौजूद पुलिस अधीक्षक ने रिंग रोड पर ट्रकों को खड़ी करने पर सीधे वाहन मालिक पर कार्रवाई करने कहा। वाहनों की पार्किंग के लिए द्वय अधिकारियों ने जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह व एसडीएम प्रदीप साहू व नगर निगम, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्टनगर का अवलोकन किया। इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और मरीजों से रूबरू होकर उनसे अस्पताल में मिलने वाली उपचार सुविधा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महामाया चौक का भी अवलोकन किया।
चार पहिया वाहनों के लिए गुदरी नो एंट्री जोन
कलेक्टर ने गुदरी बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चार पहिया वाहनों के लिए नो एंट्री जोन बनाने तथा उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई करने कहा।
मुन्नी को मिलेगा पेंशन
कलेक्टर कुंदन कुमार की नजर गुदरी बाजार के निरीक्षण दौरान एक बुजर्ग सब्जी विक्रेता महिला पर पड़ी। उन्होंने महिला के पास जाकर पूछताछ की। मुन्नी ने बताया कि वह घुटरापारा की रहने वाली विधवा महिला है और सब्जी बेचकर जीवन यापन करती है। उसे पेंशन नहीं मिल रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को पेंशन दिलाने व आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
चिकित्सकों की सूची करें चस्पा
कलेक्टर कुंदन कुमार ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निरीक्षण दौरान वहां के सौ बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने इस दौरान शौचालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा। इसके साथ ही मुख्य हाल के पास उपलब्ध रहने वाले चिकित्सकों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर व एसपी ने मेडिकल कॉलेज के मातृ एवं शिशु अस्पताल पहुंचे शहर के सड़कों की दशा, यातायात व्यवस्था का भी लिया जायजा गुदरी बाजार में सब्जी विक्रेताओं के दुकानों का होगा नंबरिंग

Leave a reply