अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुनियाकला में विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सुबह स्वजनों ने कमरे का दरवाजा बंद देख आवाज लगाई लेकिन किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सुनने को नहीं मिली। बलपूर्वक दरवाजे को खोलकर जब पति व स्वजन अंदर गए तो वह उल्टी रही थी। पुलिस ने बताया कि सलिता सिंह पति महेश प्रसाद 40 वर्ष 29 जून को अपनी पुत्री सबीता के साथ अलग कमरे में सोई थी। सुबह पति उठा और वह पत्नी को उठाने के लिए आवाज लगाया, लेकिन वह कुछ नहीं बोली। कमरा अंदर से बंद होने के कारण जब बलपूर्वक दरवाजे को खोला गया तो उसकी पुत्री सबीता सो रही थी वहीं सलिता की स्थिति खराब थी। पूछताछ करने पर वह कुछ नहीं बोली। स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां 30 जून की रात साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति का बयान लेकर मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।
ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत, चालक घायल
अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहपुर निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह पिता मोहन सिंह 11 वर्ष की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। मृतक सुबह सात बजे गांव के प्रमोहन के साथ ट्रैक्टर में बैठकर हाईस्कूल के पास बाड़ी में जोताई करने साथ में गया था। जोताई के समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर का इंजिन पलट गया, जिसमें कौशलेंद्र व प्रमोहन दोनों दब गए थे। गांव के लोगों ने इन्हें बाहर निकाला लेकिन कौशलेंद्र की मौत हो गई, प्रमोहन का उपचार चल रहा है। ट्रैक्टर भदर सिंह की बताई जा रही है।
