अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की चाकू, टांगी व डंडे से मारकर हत्या कर दी। जेल जाने के डर से वह स्वजनों व पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली है। आरोपित ने बड़े भाई का विवाह होने के दो दिन बाद इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित अपने चचेरे भाई को यह कहते हुए सुन लिया था कि वह जमीन में आरापित या उसके परिवार को हिस्सा नहीं देगा। इसी रंजिशवश उसने चचेरे भाई की हत्या कर दी। यह बात भी सामने आई कि आरोपित व मृतक के पिता के बीच जमीन का बंटवारा नहीं हो पाया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र के सुदूर ग्राम धनेशपुर निवासी अश्विन तिर्की 18 वर्ष एवं प्रसन्न तिर्की पिता अलबिंस तिर्की 30 वर्ष आपस में चचेरे भाई थे। तीन दिन पूर्व अश्विन के बड़े भाई का विवाह था, इसमें झारखंड से भी मेहमान आए थे। बुधवार की रात को गांव का पलटू नाम का व्यक्ति प्रसन्न तिर्की के घर आया था। यहां प्रसन्न के परिवार के सभी सदस्य बैठकर शराब पिये, फिर रात करीब नौ बजे प्रसन्न तिर्की, पलटू को कुछ दूर छोडने जा रहा था। इस बीच वह चचेरे भाई अश्विन एवं उसके परिवार के सदस्यों को उनके हिस्से की जमीन नहीं देने की बात कह रहा था। यह सुन वह आक्रोशित हो गया और अपने घर से टांगी, चाकू लेकर सड़क किनारे पुटुस झाड़ी में छिपकर प्रसन्न के वापस आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही पलटू को छोड़कर प्रसन्न अकेले वापस आया, घात लगाकर बैठे अश्विन ने उस पर टांगी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद भी प्रसन्न संभलकर किसी तरह से अपने आंगन तक पहुंचा लेकिन आरोपित यहां भी आकर टांगी एवं डंडे से मरणासन्न हाल में पहुंचते तक उसकी पिटाई कर दिया। आवाज सुनकर जब प्रसन्न की मां दरवाजा खोली तो देखी अश्विन भाग रहा है और उसका पुत्र प्रसन्न रक्तरंजित हाल में था।
जमीन का बंटवारा होने के पहले हिस्सेदारी के लोभ ने बनाया हत्यारा चचेरे भाई की चाकू, टांगी, डंडे से वार कर युवक ने की हत्या

Leave a reply