अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक कबाड़ दुकान के संचालक को रेलवे पुलिस अंबिकापुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। कबाड़ दुकान के संचालक की निशानदेही पर चोरी किए गए रेलवे के कांटेक्ट वायर बरामद करने में सफलता मिली है।
जानकारी के मुताबिक 17 व 18 जून की दरम्यानी रात शिवप्रसाद नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लगे 95 मीटर कांटेक्ट वायर चोरी होने की सूचना रेलवे पुलिस को मिली थी, जिस पर जीआरपी थाना अंबिकापुर में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। चोरी के मामले में जीआरपी की टीम पतासाजी में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर जीआरपी की टीम ने गंगीकोट निवासी राम बंजारे, लक्ष्मण बंजारे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस टेंगनी निवासी संतु व गोरेलाल तक पहुंची थी। जीआरपी की पूछताछ में आरोपितों ने बलरामपुर जिले के जामवंतपुर निवासी संजय गुप्ता को चोरी किए गए वायर (तांबे के तार) को बेचना बताया। जीआरपी अंबिकापुर व जीआरपी अनूपपुर की टीम ने सायबर सेल अंबिकापुर व बलरामपुर पुलिस की ज्वाइंट टीम के साथ जामवंतपुर निवासी संजय गुप्ता को कब्जे में लिया और उसकी निशानदेही पर रामानुजगंज स्थित कबाड़ दुकान के संचालक बबलू सोनी के कबाड़ दुकान में छापेमार कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए कांटेक्ट वायर को बरामद कर लिया है। कार्रवाई में अंबिकापुर जीआरपी थाना प्रभारी समीर खलखो, डिटेक्टिव विंग रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर के निरीक्षक बीआर सिंह, उप निरीक्षक सीएस मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक पीके मिश्रा, बलरामपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र उइके, प्रधान आरक्षक शीपक रंजन शर्मा, आरक्षक अंकित पांडेय, पंकज शर्मा, आरक्षक चालक उदयभान दुबे शामिल थे।
रेलवे व पुलिस की टीम ने कबाड़ दुकान में दबिश देकर कांटेक्ट वायर बरामद किया छह आरोपितों को गिरफ्तार की पुलिस

Leave a reply