अंबिकापुर। महंगी मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर सास-ससुर ने बहू का हाथ-पांव बांधकर उस पर केरोसिन डाल आग के हवाले कर दिया था। मृत्यु के पूर्व युवती ने मरणासन्न कथन में यह बात कही थी। मामला बलरामपुर जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसारी का है। पुलिस ने दहेज लोभी सास-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल विश्वकर्मा ने पत्रकारों से चर्चा दौरान घटना का पर्दाफास करते हुए बताया कि जनवरी 2022 में प्रिया विश्वकर्मा के साथ आगजनी की घटना हुई थी। उसे गंभीर अवस्था में वाड्रफनगर सिविल अस्पताल से रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल में भर्ती महिला के स्वजनों ने भी ससुराल में दहेज के लिए प्रताडऩा का आरोप लगाया था, वहीं मृतिका के मरणासन्न कथन में सामने आया था कि उसके ससुर सुखनंदन एवं सास हीरामनी निवासी ग्राम केसारी थाना रघुनाथनगर ने दहेज के लिए हाथ-पैर बांधकर मिट्टीतेल डाला और आग लगा दिया था। एसडीओपी ने बताया कि बहू को आग लगाकर जान से मारने के आरोप में उसके सास-ससुर की गिरफ्तार किया गया है। मृतिका के बयान में सामने आया है कि ससुर ने महंगी बाइक की डिमांड की थी। पुलिस ने आरोपित सास-ससुर के खिलाफ धारा 302 (34)के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
महंगी मोटरसाइकिल के लिए बहू पर केरोसिन डालकर अग्रिस्नान कराने वाले सास-ससुर गिरफ्तार मरने के पहले मृतिका ने दिया था बयान-सास-ससुर ने हाथ-पैर बांधकर आग लगाया एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा ने पत्रकारों से चर्चा कर मामले का किया पर्दाफास

Leave a reply