अंबिकापुर। राष्ट्रीय ओबीसी महासभा की प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के आह्वान पर सर्वदलीय बैठक के बाद सरगुजा संभाग के प्रवक्ता आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वदलीय बैठक बुलाकर बिहार के तर्ज पर ओबीसी की जातिगत जनगणना हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को वन पट्टा अधिकार पत्र देने के प्रावधान में सरलीकरण, देश के अन्य राज्यों की भांति छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी से संबंधित लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु पृथक से विभाग (मंत्रालय) संचालित करने, छत्तीसगढ़ के शालेय शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रमों में संविधान के अनुच्छेद 340 से तहत गठित मंडल, आयोग के 40 बिंदुओं के अनुशंसा को शामिल कर अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए क्रीमीलेयर के मापदंडों में संशोधन तथा एकजाइकरण सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संभागीय प्रवक्ता के साथ पंकज गुप्ता, एनपी गुप्ता, संजय यादव, योगेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
Leave a reply
