samvaad
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के 50 प्रतिशत पदों में 50 वर्ष से कम आयु वालों को लेना अनिवार्य संगठन को मजबूत बनाने पांच वर्ष से ज्यादा कोई नहीं रहेगा पदाधिकारी चिंतन शिविर में पारित प्रस्ताव को ईमानदारी से लागू करने का लिया गया निर्णय


अंबिकापुर। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय राजमोहिनी देवी भवन में राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तर्ज पर नव संकल्प शिविर का आयोजन किया, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और राज्य गीत के गायन के साथ हुआ। शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान के उदयपुर में संपन्न हुए चिंतन शिविर में पारित प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत चर्चा की और उसे ईमानदारी से लागू करने का निर्णय लिया।
शिविर को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि उदयपुर के चिंतन और मंथन शिविर में छह कमेटियों के द्वारा जो प्रस्ताव दिए गए थे, उसके आधार पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में लिए गए हैं, उन्हें लागू करने की आवश्यकता है। मंथन के पश्चात नई पीढ़ी को नेतृत्व प्रदान करने तथा संगठन में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस के 50 प्रतिशत पदों पर 50 वर्ष से कम आयु वालों को लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पांच वर्ष से ज्यादा कोई भी पदाधिकारी नहीं रह सकता। महिलाओं को संगठन में 35 प्रतिशत तथा आदिवासी, दलित, पिछड़ों का आरक्षण अनिवार्य किया गया है, उन्हें संगठन में समुचित सहभागिता दी जाएगी। प्रदेश में सभी संगठनों के पदों पर 90 से 110 दिन के अंदर रिक्त पड़े सभी पदों पर पूर्ण नियुक्ति कर दी जाएगी। एक परिवार एक टिकट मुद्दे पर चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी इसका पालन कैसे किया जाएगा, इस बारे में विस्तृत चर्चा करके रणनीति बनाई जाएगी। 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सवाल किया कि 50 वर्ष से कम आयु वालों के आरक्षण के संबंध में जो नियम बनाए गए हैं वह संगठन और लोकसभा, विधानसभा के टिकट वितरण पर भी लागू होंगे या नहीं, इस पर सिंहदेव ने जवाब दिया संगठन में तो यह पूरी तरह लागू होंगे किंतु लोकसभा और विधानसभा के टिकट वितरण के मामले में कार्य योजना बनाई जा रही है। औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने भी सिंहदेव से कहा कि संगठन और टिकट वितरण में बराबर नियम लागू होना चाहिए। उन्होंने पुराने जमाने में कामराज समिति की सिफारिश के आधार पर जो सुधार किए गए उस पर चर्चा की। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक व सम-सामयिक हैं, उनकी विचारधारा को पकड़ कर आगे चलने में ही बेहतरी व भलाई है, जो कांग्रेस कर रही है। आज कुछ सांप्रदायिक लोग गांधीजी की छवि को खराब व कम करने की साजिश में लगातार लगे रहते हैं, जो कभी सफल नहीं होगी। गांधीजी ने सर्वधर्म, समभाव के आधार पर एक राष्ट्रीय आंदोलन को खड़ा किया और सभी के सहयोग से देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया। कांग्रेस ने ही अंग्रेजों को भगाया, उस समय ये संघी अंग्रेजों के मुखबिर व दलाल थे। कांग्रेस पार्टी सदैव गांधीजी की विचारधारा के साथ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तानाशाही रवैया के कारण भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक खुद परेशान व दु:खी हैं। सरकार व संगठन में जो कुछ करते हैं वह मात्र दो लोग ही करते हैं, बाकी सब मंत्री व नेता कठपुतली बन गए हैं। सांसद इस बात से बहुत दु:खी है कि उनके सांसद मद की राशि को भी मोदीजी ने समाप्त कर दिया है, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। कार्यक्रम के प्रारंभ में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने 

Leave a Reply