सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा विभाग को नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 16 जून से करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल में बच्चे पहुंचे तो उन्हें बेहतर माहौल मिले, इसका ध्यान रखने कहा गया है। गर्मी अत्यधिक है फिर भी विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत आदर्श प्राथमिक शाला सारसताल, सोनगरा में साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ नए सत्र की तैयारी पूर्ण कर बच्चों हेतु रोचक वॉल राइटिंग कराया गया है। इन सबके बीच संस्था को किसी तरह की राशि पृथक से उपलब्ध नहीं कराई गई है। शिक्षक अपने जेब से लिपाई-पुताई कर स्कूल को चकाचक करने के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
संस्था के नवाचारी शिक्षक रंजय सिंह के द्वारा ग्रीष्म अवकाश में भी शाला कैंपस में लगाए गए पौधों को नियमित पानी देकर सुरक्षित रखा गया है। शाला की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन में भी शिक्षक द्वारा सहयोग कर इमल्शन से लिपाई-पोताई कराई गई है व वॉल राइटिंग कराया है, जिससे विद्यालय भवन की रौनक बढ़ी है। आदर्श प्राथमिक शाला के शिक्षक द्वारा गांव में भ्रमण के साथ सभी पालकों से संपर्क कर बच्चों को 16 जून से नियमित शाला भेजने का आग्रह किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नए सत्र हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हंै, साथ ही संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा प्रत्येक शाला में बाल: देवो भव एवं एक लक्ष्य सरगुजा श्रेष्ठ लिखने के निर्देश दिए गए हैं, इसे लिखवाकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। शासकीय शालाओं में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति होती है, परंतु शिक्षा के स्तर में आशानुरूप बढ़ोतरी नहीं दिखाई देती है। परंतु रंजय सिंह जैसे कुछ शिक्षक हंै जो सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की पहचान बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। यहां के बच्चे संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त कर उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा रहे हंै जो एक मिशाल है।
रंजय बच्चों को देते हैं निश्शुल्क जरूरी सामग्री-
प्राथमिक शाला सारसताल सोनगरा के शिक्षक रंजय सिंह आकर्षक वॉल पेंटिंग करा स्मार्ट क्लास विकसित करने प्रयासरत्त हंै। इनके द्वारा बच्चों को टाई-बेल्ट के साथ अन्य आवश्यकता अनुसार सामग्री स्वयं के खर्च से निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस वर्ष भी शिक्षक अपनी ओर से आवश्यक सामग्री देने की तैयारी में हैं।
शासकीय फंड की परवाह किए बिना स्कूल को चकाचक करा दिया शिक्षक ने नए शिक्षा सत्र की शुरूआत पूर्व बच्चों को बेहतर माहौल देने का अनुकरणीय प्रयास

Leave a reply