अंबिकापुर। जिले में विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेज के साथ अंबिकापुर के लाइवलीहुड कॉलेज में बुलाया गया था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से इन अभ्यर्थियों को बना काउंसलिंग के लौटना पड़ा। सरगुजा संभाग के लिए विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड के अंतर्गत स्वास्थ विभाग के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए स्वास्थ विभाग द्वारा भरे गए आवेदनों के अनुसार सभी अभ्यार्थियों के मोबाइल पर नौ से लेकर 16 जून तक अपने अनुभव प्रमाण के साथ मूल दस्तावेज को लाने के लिए कहा गया था। सैकड़ों अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज के साथ लाइवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर पहुंचे तो पता चला कि किसी भी तरीके का काउंसलिंग किसी के नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सरगुजा संभाग से आए अभियर्थियों को बिना काउंसलिंग के वापस जाना पड़ा।
Leave a reply
