अंबिकापुर। गंगा दशहरा के मौके पर शंकर घाट सेवा समिति, अंबिकापुर द्वारा श्री शंकर घाट, छठ घाट (बांक नदी तट) पर गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के श्रद्धालुगण अपने-अपने घर से दीप लेकर आए और क्रमबद्ध पंक्ति बनाकर दीपमालाओं से घाट को सजाया। समिति के सदस्यों व नगर वासियों द्वारा मां गंगा की भव्य आरती की गई। इस आयोजन में सर्वश्री राजशेखर पांडेय, राधेश्याम कुशवाहा, अजीत पांडेय, अजय मिश्रा, आलोक दुबे, जितेंद्र सोनी, मयंक जायसवाल, मिथिलेश सोनी, संजीव सेठ, पंकज गुप्ता, मनोज प्रसाद, मनोज सोनी, मुंशी प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार शर्मा, प्रकाशमणि त्रिपाठी, प्रकाश सोनी, निलेश मांझी, महेश ठाकुर, सत्यम ठाकुर, अवधेश पांडेय, अनुभव दीक्षित, पृथ्वीराज ठाकुर, विक्रम ठाकुर, सुजीत राम, जीतू राम, कृष्णा यादव, शनि कुशवाहा, महेश ठाकुर सहित समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु नगरवासी शामिल रहे।
Leave a reply
