फोटो-
छ.ग.फं्रटलाइन
अंबिकापुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पीएस सिसोदिया के निर्देश पर क्षय मुक्त सरगुजा अभियान के तहत क्षय रोगी या संभावित क्षय रोगी को निश्शुल्क एक्स-रे की सुविधा मुहैया कराई गई है। क्षय रोग या ऐसे मरीज जिन्हें खांसी की शिकायत हो, शुगर के मरीज, एचआइव्ही, धूम्रपान व कैंसर के मरीज को यह सुविधा निश्शुल्क प्रात: नौ बजे से दोपहर दो बजे तक क्षय उन्मूलन केंद्र अंबिकापुर में मिलेगी। क्षय रोग छाती में होने की संभावना ज्यादा रहती है।
जिला क्षय अधिकारी डॉ.शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षय रोग के मरीज को ईलाज हेतु आने-जाने की सुविधा निश्शुल्क दी जा रही है। साथ में क्षय रोगी के खार जांच का नमूना क्षय विभाग की टीम घर-घर जाकर ले रही है, अभी तक सरगुजा जिले के 564 गांवों में 280 गावों के सर्वेक्षण से कोई टीबी के मरीज प्राप्त नहीं हुए हंै। संभावित क्षय रोगी की पहचान के लिए 24&7 टोल फ्री नंबर 98915 21988 जारी किया गया है, जिस पर मिस कॉल करने पर हरसंभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है। राज्य इकाई के सरगुजा प्रभारी निशांत मेश्राम ने घर-घर क्षय रोगी खोज अभियान का शुभारंभ किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के प्रयासों से जिले के 240 आदिवासी क्षय मरीजों को विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत 24 लाख रुपये का भुगतान वर्तमान में किया गया। साथ में सरगुजा को क्षय मुक्त बनाने की दिशा में जपाईंगो व पिरामल स्वयं सेवी संस्थान, संगवारी स्वास्थ्य सेवा, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के द्वारा सक्रिय कार्य किया जा रहा है।
सरगुजा जिले के 280 गावों में सर्वेक्षण दौरान टीबी के मरीज नहीं मिले जिला क्षय उन्मूलन केंद्र में निश्शुल्क एक्स-रे की सुविधा

Leave a reply