अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोटिडुमर में पेयजल समस्या गंभीर बनी हुई है। गर्मी का मौसम आते ही यहां पानी की समस्या लोगों के सामने खड़ी होती है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित कई रझुलसा देने वाली गर्मी के बीच इस गांव के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
आजाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने संघ के ग्रामीण महासचिव हल सोने के नेतृत्व में कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सरगुजा जिले के धौरपुर से आठ किलोमीटर दूर ग्राम गोटिडुमर में भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। गांव में 45 से 50 परिवार निवासरत हैं, जिनके जलापूर्ति हेतु एक हैंडपंप लगा है। गांव में नल-जल योजना के तहत एक वर्ष पूर्व पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो शो-पीस बन कर रह गई है। एक वर्ष से गांव के लोग योजना के तहत लगे नल से पानी आने का इंतजार कर रहे हंै, जिससे गांव के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके। गांव में पानी की समस्या दूर करने की मांग आजाद सेवा संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर की है। इस मौके पर आजाद सेवा संघ छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, अजमत खान, सत्य दास, अंबिका यादव, दिलीप दास, अहम बघेल, राहुल खान, नौशाद खान उपस्थित रहे।
गोटिडुमर में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन किसी काम की नहीं एक हैंडपंप निर्भर हैं 40 से 45 परिवार, भीषण गर्मी में पानी के लिए त्राहिमाम

Leave a reply