samvaad
छत्तीसगढ़

कमिश्नर ने विकासखंड स्तरीय ली समन्वय बैठक


फोटो-
छ.ग.फ्रंटलाइन
प्रतापपुर। सरगुजा कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने प्रतापपुर तहसील प्रागंण में विकासखंड के जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव और सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन पंचायती राज व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, ग्राम स्वराज, ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनें और उनका समाधान करते जाएं। आपसी समन्वय से गांव के विकास कार्य में सहभागी बनें। उन्होंने कहा गांव का विकास होगा तो लोगों को रोजगार मिलेगा आर्थिक रूप से लोग मजबूत बनेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने गांव की स्व सहायता समूह की महिलाओं को गोठान में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही चारागाह, बाड़ी विकास, मछली पालन से अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गोठान में मछली पालन के ज्यादा से ज्यादा तालाब निर्माण पर जोर दिया। साथ ही जल संरक्षण और संवर्धन के ग्राम पंचायतों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और नर्सरी तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांव की सरकारी जमीन को अतिक्रमण होने से बचाएं। इस अवसर पर एसडीएम दीपिका नेताम, कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष कंचन सोनी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संभागीय अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम, सीईओ निजामुद्दीन सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply