अंबिकापुर। सरगुजा जिले के वनांचल गांव बलसेड़ी में रात्रिकालीन पंचायत स्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हो गया है। टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच तालपारा और कपसरा के बीच खेला गया। इसी दिन दूसरा मैच गांगीकोट और नुनेरा के बीच खेला गया। जिले में यह फुटबॉल टूर्नामेंट दूधिया रोशनी में खेला जा रहा है।
पंचायत स्तरीय रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट में करीब 50 टीम हिस्सा ली हैं। फि़लहाल 32 टीमों के नॉकआउट मुकाबले एक सप्ताह तक खेले जाएंगे, जिसमें पार्दर्शिता के लिहाज से खिलाडिय़ों के आधार कार्ड की अनिवार्यता रखी गई है। एक टीम में एक ही पंचायत के खिलाड़ी खेल सकें, यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आयोजन में विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उप विजेता को 20 हजार रुपये नगद इनाम दिया जाएगा। तीसरे स्थान के लिए भी मुकाबला होगा, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम की इंट्री फीस वापस कर दी जाएगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार 30 मई से हुआ है। पहले दिन खेले गए मुकाबले में लुंड्रा ब्लाक की तालपारा टीम ने एक कड़े मुक़ाबले में कपसरा की टीम को दूसरे ट्राईब्रेकर में एक गोल से हराया था, वहीं दूसरे मुकाबले में सूरजपुर के गांगीकोट टीम ने नूनेरा की टीम को 2-1 से मात दी थी। पहले दिन के मुकाबले के बाद मंगलवार 31 मई को भी दो मुकाबले हुए, इसमें बरकोल पंचायत की टीम ने बलरामपुर जिलेे के घटगांव की टीम को एक गोल से मात दी थी, जबकि इसी दिन खेले गए दूसरे मुक़ाबले में महेशपुर की टीम ने तोमर की टीम को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी। रात्रिकालीन पंचायत स्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता बलसेड़ी सरपंच हूबलाल मरावी और चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी सुरेंद्र उर्फ मधु पैकरा हैं। पहले दिन उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि मेंड्रा के सरपंच बुंदेला, भाजपा दरिमा के महामंत्री अमृत लाल यादव, बलसेड़ी सरपंच हूबलाल, सचिव मोती यादव, संजय राजवाड़े, नरेन्द्र ठाकुर, विक्रम, भुवनेश्वर राजवाड़े, नरायाण राजवाड़े थे, जबकि मुख्य रेफरी सुरेन्द्र पैकरा और असिस्टेंट रेफरी रमेश और महेंद्र रहे।
बलसेड़ी में रात्रिकालीन पंचायत स्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू दूधिया रोशनी में बलसेड़ी गांव में चल रहा फुटबॉल का मुकाबला, पहली बार हो रही रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता

Leave a reply